
पड़ोसी ने रची 'मुर्गे के मर्डर की साजिश', थाने में FIR दर्ज कराने के लिए अड़ी महिला, पुलिस हुई हैरान
AajTak
महिला ने अपने 'मुर्गे की हत्या की कोशिश' की शिकायत सीधे थाने पहुंच कर की. घायल मुर्गे को लेकर फरियादी महिला थाने पहुंची. आरोप लगाया कि पड़ोसी ने इसे चोरी कर लिया था और उसे काटकर मारने की तैयारी कर रहा था. इस शिकायत को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. पड़ोसी पर केस दर्ज करने की मांग की गई है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने मुर्गे की हत्या की कोशिश की शिकायत सीधे थाने पहुंच कर की. घायल मुर्गे को लेकर फरियादी महिला थाने पहुंची. आरोप लगाया कि पड़ोसी ने इसे चोरी कर लिया था और उसे काटकर मारने की तैयारी कर रहा था. इस शिकायत को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. पड़ोसी पर केस दर्ज करने की मांग की गई है.
रतनपुर थाना इलाके के सिल्दहा गांव निवासी जानकीबाई बिंझवार ने पुलिस को बताया, वह देसी मुर्गों पालन करती है. उसके घर के मुर्गें इधर-उधर घूमते रहते हैं. महिला के मुताबिक, इन्ही में से एक को पड़ोसी ने चोरी कर उसे जान से मारने की नीयत से घायल कर दिया.
फरियादी ने पुलिस वालों को बताया कि हत्या करके पड़ोसी मुर्गे को खाने के फिराक में था. शिकायत लेकर महिला के साथ उसका पति मालिकराम भी थाने पहुंचा. दंपती ने मुर्गा चुराने और उसकी हत्या करने की कोशिश के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की. हालांकि, इस दौरान पुलिस नाराज महिला और उसके पति को समझती रही.
महिला जानकीबाई ने आरोप लगाते हुए कहा, उनके पड़ोसी बुगल और दुर्गा ने मिलकर मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मारकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे. ऐसा करते हुए महिला ने उनको देख लिया और दौड़ते हुए उनके पास पहुंची. महिला ने मुर्गे को उनके हाथ से छुड़ाया और उसे लेकर वापस लाई, जिससे वो घायल हो गया.
महिला के मुताबिक, इसके पहले भी पड़ोसियों ने इसी तरह मुर्गा चोरी किया था. इस घटना को लेकर उनका विवाद भी हुआ था. तब उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.
थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने आई थी. शिकायत मिलने पर महिला को समझा बुझा कर घर भेज दिया गया है. फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










