
पटियाला हाउस कोर्ट का अभिषेक बनर्जी की पत्नी को समन, 30 सितंबर को पेश होने को कहा
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कई बार समन जारी होने के बावजूद रुजीरा बनर्जी जांच एजेंसी के सामने पेश होने में बार-बार विफल रही हैं.
दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी को समन जारी किया है. कोयला घोटाला मामले में पूछताछ के लिए रुजीरा बनर्जी को बुलाया गया था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










