
पटना AIIMS में गजब ट्रेंड! अट्रैक्टिव दिखने की चाह में नाक, गाल और ब्रेस्ट की प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ी होड़
AajTak
पूरे भारत में युवाओं में कॉस्मेटिक सर्जरी का चलन तेजी से बढ़ रहा है. पटना AIIMS के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा सिंह ने बताया कि पटना एम्स में पिछले कुछ सालों में कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. पुरुष हों या महिलाएं, दोनों ही इस तरह की सर्जरी के लिए आ रहे हैं.
सुंदर और अट्रैक्टिव दिखने का चाह में कई युवा नाक, होंठ, गाल और ब्रेस्ट की प्लास्टिक सर्जरी करा रहे हैं. पटना एम्स (AIIMS) में इस तरह की सर्जरी करवाने वाले युवक-युवतियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है, जहां पहले एक महीने में महज 4-5 मरीज सर्जरी के लिए पहुंचते थे, लेकिन अब हर महीने 20-25 युवा नाक और ब्रेस्ट सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं.
इसके अलावा गायनेकोमैस्टिया (पुरुषों में असामान्य रूप से ब्रेस्ट का बढ़ना) की सर्जरी के लिए भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है. पहले ये सर्जरी 20 साल से अधिक उम्र के युवक करवाते थे, लेकिन अब किशोर भी इस समस्या के समाधान के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं.
'कॉस्मेटिक सर्जरी का बढ़ रहा है चलन'
पटना AIIMS के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा सिंह ने बताया कि पूरे भारत में कॉस्मेटिक सर्जरी (जिसे आम भाषा में लोग स्टैटिक सर्जरी भी कहते हैं) का चलन तेजी से बढ़ रहा है.
उन्होंने बताया, 'पटना एम्स में पिछले कुछ सालों में कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. पुरुष हों या महिलाएं, दोनों ही इस तरह की सर्जरी के लिए आ रहे हैं.'
युवतियों में नाक और ब्रेस्ट सर्जरी की मांग

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








