
पटना: शराब खोजने दुल्हन के कमरे में घुसी पुलिस, नीतीश बोले- सूचना के आधार पर हो रही है छापेमारी
AajTak
Bihar liquor ban: बिहार पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पटना के रामकृष्ण नगर इलाके में चल रही है एक शादी समारोह के दौरान 2 पुलिसकर्मी शराब की खोज करने के लिए वहां पहुंचते हैं. इसके बाद वे हर कमरे की तलाशी लेते हुए नजर आ रहे हैं.
Bihar liquor ban/Bihar police Viral video: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने पिछले दिनों शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक में पुलिस और अधिकारियों को शराबबंदी सख्ती से लागू करने के निर्देश क्या दिए, पुलिस मानो बाकी सब काम छोड़ कर शराब खोजने में लग गई है. बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है। यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है। बिहार में शराब कैसे व क्यों पहुँच रही है,कौन पहुँचा रहा है? उसकी जाँच और खोजबीन नहीं लेकिन उल्टा सनकी सरकार महिलाओं को ही परेशान कर रही है? लालू प्रसाद आज किस मुँह से कह रहे हैं कि वे पूर्ण शराबबंदी के विरुद्ध थे? अगर वे इसके विरोध में थे, तो उनकी पार्टी ने नीतीश सरकार से समर्थन वापस क्यों नहीं लिया?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











