
पटना: व्यापारी गोपाल खेमका के मर्डर मामले में बेउर जेल के अंदर छापेमारी, सम्राट चौधरी बोले- दोषियों को घर में घुसकर मारेंगे
AajTak
व्यापारी के हत्या के मामले में पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश बेउर जेल में रची गई थी, इसीलिए पटना की पुलिस की कई टीम इस वक्त जेल में छापेमारी कर रही है.
राजधानी पटना में शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. बेखौफ बदमाशों ने नामी कारोबारी गोपाल खेमका की उनके अपार्टमेंट के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी. घटना उस वक्त हुई जब गोपाल खेमका अपनी कार से उतरकर अपार्टमेंट में दाखिल हो रहे थे. तभी घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. गोली लगते ही कारोबारी वहीं गिर पड़े, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. व्यापारी के हत्या के मामले में पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश बेउर जेल में रची गई थी, इसीलिए पटना की पुलिस की कई टीम इस वक्त जेल में छापेमारी कर रही है.
इस हत्याकांड का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हमलावर कितनी बेरहमी से वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकले. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
सम्राट चौधरी बोले- अपराध करने वालों को घर में घुसकर मारेंगे गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
डिप्टी सीएम ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जो लोग कानून हाथ में लेंगे, पुलिस उनके घर में घुसकर मारेगी. इसके साथ ही जिन अधिकारियों की लापरवाही से ऐसी घटना घटी है, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा. अगले 24 घंटे में संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी.
सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि न्याय देना सरकार की जिम्मेदारी है और बिहार में कोई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम नहीं है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस हत्याकांड की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है और टीम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
उन्होंने कहा, 'एसआईटी हर पहलू की बारीकी से जांच करेगी और कोई भी अपराधी चाहे जितना भी ताकतवर हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा. सरकार हर बिंदु पर जांच करेगी और इस जघन्य हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा.'

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







