
पटना में BJP के सभी मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 30 जुलाई से, जानिए तैयारियां
AajTak
करीब 10 साल बाद बिहार बीजेपी राजधानी पटना में किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है. सियासी जानकारों का मानना है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की निगाहें बिहार बीजेपी पर टिकी हुई हैं. इस बैठक में बीजेपी के सातों मोर्चा युवा, महिला, किसान, पिछड़ा-अति पिछड़ा, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति शामिल होगी.
विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी अपना सियासी कार्यक्रम तय समय-सीमा के अंदर करती है. बिहार की राजधानी पटना में पहली बार बीजेपी के सभी मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है. जिसको लेकर तैयारी जोरों पर हैं. पटना में ये बैठक 30 और 31 जुलाई को होने वाली है. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत देशभर के नेता शामिल होने आएंगे.
बता दें कि करीब 10 साल बाद बिहार बीजेपी राजधानी पटना में किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है. सियासी जानकारों का मानना है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की निगाहें बिहार बीजेपी पर टिकी हुई हैं. इस बैठक में बीजेपी के सातों मोर्चा युवा, महिला, किसान, पिछड़ा-अति पिछड़ा, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति की बैठक एक साथ होने जा रही है. इस बैठक में देश के सभी राज्यों से सभी संबंधित मोर्चों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
50 से ज्यादा नेताओं को दी जिम्मेदारी
इस बैठक में 750 से अधिक प्रतिनिधियों के आने की संभावना है. भारतीय जनता पार्टी के इस वृहद कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की गई है. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर 50 से अधिक नेताओं को खास जिम्मेदारी दी गई है.
लोकसभा चुनाव को लेकर भी बनाई जाएगी रणनीति
कार्यक्रम के संबंध में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और डिप्टी सीएम रेणु देवी ने भी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम काफी भव्य होगा. सारी व्यवस्था की जा रही हैं. पार्टी अपनी भावी रणनीति बनाएगी और बिहार समेत आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी की जाएगी. पार्टी के रणनीति और केंद्र के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बैठक की जाएगी.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








