
पटना में बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटा 5 करोड़ का सोना
AajTak
बिहार की राजधानी पटना (Patna Bihar) में बदमाशों ने करीब पांच करोड़ से अधिक का सोना लूट लिया. बदमाश पहले एक ज्वेलरी शॉप में घुसे, इसके बाद गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने कंपनी के गार्ड सहित स्टाफ को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया. इसके बाद सोना लूटकर फरार हो गए.
बिहार की राजधानी पटना (Patna Bihar) में बेखौफ बदमाशों ने सौ मीटर के दायरे में दो जगहों से पांच करोड़ से अधिक का सोना लूट लिया. यह घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की है. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि गोल्ड फाइनेंस कंपनी से 5 करोड़ और ज्वेलरी शॉप से डेढ़ लाख का सोना लूट लिया गया है.
राजधानी पटना में ज्वेलरी कारोबारी अपराधियों के निशाने पर हैं. शुक्रवार की दोपहर गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पुलिस कॉलोनी इलाके में स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में दुकानदार को पिस्तौल के बल पर बदमाशों ने बंधक बना लिया. इसके बाद बदमाश दुकान से डेढ़ लाख रुपए की कीमत की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए. वहीं महालक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान के नजदीक ही स्थित आईआईएफएल गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में बदमाशों ने धावा बोल दिया.
यह भी पढ़ें: Bihar: तीन बाइक से पहुंचे 6 नकाबपोश, ज्वेलरी शॉप में घुसकर 5 मिनट में की दस लाख की लूट
फाइनेंस कंपनी में बदमाशों ने हथियार के बल पर पहले गार्ड को बंधक बनाया. इसके बाद अंदर दाखिल हो गए. गोल्ड लोन कंपनी में बदमाशों ने सारे स्टाफ को बंधक बनाकर मारपीट की. पिस्तौल के बल पर कंपनी से करीब 8 किलो सोना लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि लूटा गया करीब 8 किलो सोना 5 करोड़ की कीमत का है. वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मामले की जांच की जा रही है.
(रिपोर्टः सुजीत कुमार गुप्ता)

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










