
पटना में पूरे दिन बवाल के बाद तेजस्वी-तेजप्रताप समेत कई RJD नेताओं पर FIR
AajTak
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक बिल को लेकर हुए हंगामे को लेकर आरजेडी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पटना के कोतवाली थाना में मामला दर्ज हुआ है.
बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पटना में हिंसक प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. तेजस्वी और तेजप्रताप के नेतृत्व में मंगलवार को नीतीश सरकार को घेरने के लिए आरजेडी ने विधानसभा घेराव का आयोजन किया था. इस बीच आरजेडी कार्यकर्ताओं को डाक बंगला चौराहे पर ही प्रशासन और पुलिस के द्वारा रोक दिया गया था.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









