
पटना के लाठीमार ADM केके सिंह पर गिरी गाज, नीतीश सरकार ने पद से हटाया
AajTak
पटना में शिक्षक अभ्यर्थी अनिसुर रहमान को लाठी से बुरी तरह पीटने वाले एडीएम केके सिंह पर गाज गिर गई है. नीतीश सरकार ने उन्हें एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पद से हटा दिया है और सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का आदेश दिया है.
बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थी को बेरहमी से पीटे जाने के मामले में अब लाठीमार ADM केके सिंह पर गाज गिर गई है. नीतीश सरकार ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पटना के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. केके सिंह को अब सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है.
बता दें कि पटना में जब 22 अगस्त को शिक्षक अभ्यर्थी विज्ञप्ति जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे उसी दौरान अभ्यर्थी अनिसुर रहमान को एडीएम केके सिंह ने लाठी लेकर बेरहमी से पीटा था.
इस दौरान अनुसर रहमान के हाथों में तिरंगा था लेकिन फिर भी केके सिंह उसे पीटते रहे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.
वीडियो वायरल होने के बाद नीतीश सरकार की जमकर आलोचना हुई थी जिसेक बाद राज्य सरकार ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे.
केस की जांच पूरी होने के बाद ADM लॉ एंड आर्डर केके सिंह को शिक्षक अभ्यर्थी पर लाठी चलाने और तिरंगे का सम्मान न करने के मामले में हुई जांच में दोषी पाया गया था जिसके बाद मंगलवार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया.
जांच में दोषी पाए जाने के बाद पटना के डीएम ने तत्कालीन एडीएम केके सिंह से 7 दिन के अंदर जवाब मांगा था. जिस अनिसुर रहमान पर एडीएम केके सिंह ने लाठियां बरसाई थी वो प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य CTET और BTET परीक्षा क्वालिफाई कर चुके हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









