
पटना: 'आप जरा नियम जानो...बैठिए...' RJD एमएलसी पर उखड़ गए नीतीश कुमार
AajTak
कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने सवाल पूछा मगर उनके पूरक प्रश्न पूछने से पहले ही सुबोध राय अपनी सीट से खड़े हो गए और दूसरा पूरक प्रश्न पूछने लगे. सुबोध राय का ये रवैया नीतीश कुमार को नागवार गुजरा और वह आरजेडी एमएलसी पर उखड़ गए.
बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बार फिर से रौद्र रूप देखने को सामने मिला. सीएम नीतीश आरजेडी एमएलसी सुबोध राय पर जमकर बरसे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानपरिषद की कार्यवाही में शामिल होने आए थे. इस दौरान नीतीश ने RJD एमएसली के बीच में बोलने से तंग आकर उन्होंने नियम-कानून जानने की सलाह दी. विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान पूरक प्रश्न पूछने के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार ने सुबोध राय को जमकर लताड़ा. दरअसल, परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने सवाल पूछा मगर उनके पूरक प्रश्न पूछने से पहले ही सुबोध राय अपनी सीट से खड़े हो गए और दूसरा पूरक प्रश्न पूछने लगे. सुबोध राय का यह रवैया नीतीश कुमार को नागवार गुजरा और वह आरजेडी एमएलसी पर उखड़ गए और सदन की नियमावली का पाठ पढ़ाया. नीतीश कुमार ने उनसे कहा “आप जरा नियम जानो..बैठिए..”
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










