
पटनायक कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री, लग्जरी वाहनों के शौकीन... जानें कौन हैं नाबा दास?
AajTak
एक कातिलाना हमले में गंभीर रूप से घायल नाबा दास अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. ओडिशा के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले नाबा दास की गिनती नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में होती है. कौन हैं नाबा दास?
ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा दास पर रविवार को सुरक्षा में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) ने ही हमला कर दिया. एएसआई ने ओडिशा सरकार के मंत्री नाबा दास को सीने में गोली मार दी. नाबा दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वे जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. घटना झारसुगुड़ा जिले की है.
नाबा किशोर दास की गिनती झारसुगुड़ा जिले के प्रभावशाली नेताओं में होती है. नाबा दास पहले कांग्रेस पार्टी में थे. नाबा दास की गिनती ओडिशा कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती थी. बाद में नाबा ने कांग्रेस पार्टी से किनारा कर लिया. नाबा दास ने कांग्रेस से किनारा करने के बाद सूबे की सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजेडी) का दामन थाम लिया था.
नाबा दास कांग्रेस छोड़कर बीजेडी में आए तो यहां भी जलवा कम नहीं हुआ. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नाबा दास को अपनी सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग जैसा भारी-भरकम विभाग सौंप दिया. नाबा दास की पहचान जमीनी नेता की रही है. नाबा दास नवीन पटनायक कैबिनेट के कद्दावर चेहरों में से एक हैं.
शनि शिंगणापुर में दान किया था एक करोड़ का सोना
ओडिशा सरकार के मंत्री नाबा दास हाल ही में भारी-भरकम दान कर सुर्खियों में आए थे. नाबा दास ने महाराष्ट्र के एक मंदिर में एक करोड़ रुपये से अधिक का सोने का कलश दान किया था. नाबा दास ने महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किए थे जो देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है.
लग्जरी गाड़ियों के शौकीन, सबसे अमीर मंत्री

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










