
पटनाः ATM में पैसे डालने के दौरान लूट, कैशवैन के कर्मचारी को मारी गोली
AajTak
पटना के व्यस्त इलाके पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में अल्पना मार्केट के पास आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के पास यह वारदात हुई है. जानकारी के मुताबिक तीन बाइक सवार अपराधियों ने कैश वैन पर फायरिंग की जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया. इसके बाद मौके का फायदा उठाते हुए 9 लाख की बड़ी रकम लूटकर अपराधी फरार हो गए.
पटना में अपराधियों ने कैश वैन के कर्मचारी को गोली मार कर 9 लाख रुपये लूट लिये. घटना उस वक्त की है जब कर्मचारी आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में पैसा डालने जा रहा था. तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. पटना के सिटी एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. पटना के व्यस्त इलाके पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में अल्पना मार्केट के पास आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के पास यह वारदात हुई है. जानकारी के मुताबिक तीन बाइक सवार अपराधियों ने कैश वैन पर फायरिंग की जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया. इसके बाद मौके का फायदा उठाते हुए 9 लाख की बड़ी रकम लूटकर अपराधी फरार हो गए. बता दें कि एटीएम में कैश जमा करने के लिए कैश वैन आई थी जिसके बाद यह पूरी वारदात हुई.
जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








