
पटनाः शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की तबीयत खराब हुई तो पहुंचे तेजस्वी यादव, ओसामा से भी मिले
ABP News
शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए पटना लाया गया था. इसी दौरान तेजस्वी यादव मंगलवार की शाम अस्पताल पहुंचे और ओसामा से मुलाकात की और उनकी मां का हाल-चाल पूछा.
पटनाः सिवान के बाहुबली और सांसद रहे शहाबुद्दीन की हिना शहाब की तबीयत अचानक खराब हो गई. आनन-फानन में उन्हें पटना के बेली रोड स्थित एक बड़े निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जब इस बात की जानकारी मिली तो वे मंगलवार की शाम मिलने के लिए पहुंच गए. इस दौरान वहां हिना शहाब की तबीयत के बारे में जाना और उनके बेटे ओसामा से भी मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद फिर माना जा रहा है कि आरजेडी डैमेज कंट्रोल करने में लगा है. दरअसल, बाहुबली और सांसद रहे शहाबुद्दीन की दिल्ली में हुई मौत के बाद तेजस्वी यादव के उनके घर नहीं जाने और स्वजनों से मुलाकात नहीं करने को लेकर समर्थकों में नाराजगी थी. हालांकि आरजेडी समेत कई दलों के मंत्री विधायकों ने जाकर मुलाकात की थी. खुद तेज प्रताप यादव ने भी सिवान जाकर दो बार मुलाकात की है. अब्दुल बारी सिद्दीकी तो शहाबुद्दीन की बेटी की सगाई में भी पहुंचे थे. वहीं, कई अन्य नेताओं का भी शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से बंद कमरे में घंटों बैठकर बातचीत करना होता रहा है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












