
'पक्का कांग्रेसी हूं लेकिन अब...', पद्म श्री पाने के बाद शाह रशीद ने बताई PM मोदी से मुलाकात की कहानी
AajTak
कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने कादरी से जानबूझकर यह बयान दिलवाया है. बीजेपी ने कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुस्लिम वोट बैंक के लिए उन्हें पद्म श्री से नवाजा है. मुस्लिम वोटर्स को खुश करने के लिए कादरी से यह बयान दिलवाया गया है ताकि चुनाव में बीजेपी को इसका फायदा हो सके.
राजधानी दिल्ली में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस शख्स की हो रही है. वह हैं बिदरी कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी. उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया. इस सम्मान से नवाजे जाने के बाद कादरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार की दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि बीजेपी सरकार में मुझे कभी यह सम्मान मिलेगा. लेकिन अब उनके इस बयान पर अब कांग्रेस ने निशाना साधा है.
कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने कादरी से जानबूझकर यह बयान दिलवाया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुस्लिम वोट बैंक के लिए उन्हें पद्म श्री से नवाजा है. मुस्लिम वोटर्स को खुश करने के लिए कादरी से यह बयान दिलवाया गया है ताकि चुनाव में बीजेपी को इसका फायदा हो सके.
कांग्रेस के आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोदी तिवारी ने आरोप लगाया है कि देश में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने की इच्छा लाखों लोग रखते हैं. लेकिन कादरी से यह बयान सुनियोजित तरीके से दिलवाया गया है. इस बयान को सुनियोजित ढंग से दिलवाकर उसे प्रचारित किया जा रहा है. बीजेपी ऐसा अपने फायदे के लिए कर रही है.
उन्होंने कहा कि अब चूंकि कर्नाटक चुनाव आने वाले हैं. ऐसे में मुस्लिम शख्स को पद्म श्री से सम्मानित कर चुनाव में उसका लाभ भुनाने की योजना है और बीजेपी यही कर रही है.
ये भी पढ़ें: आपने मुझे गलत साबित कर दिया... पद्म श्री मिलने पर पीएम मोदी से ऐसा क्यों बोले शाह रशीद अहमद कादरी?

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







