
पकड़ी तेंदुए की पूंछ और झट से डाल दिया पिंजड़े में, युवक की बहादुरी देख हैरान रह गए वन अधिकारी
AajTak
कर्नाटक के तुमकुरु में रंगपुरा गांव के निवासी आनंद कुमार ने एक खूंखार तेंदुए के आगे ऐसी बहादुरी दिखाई कि वन अधिकारी स्तब्ध रह गए. उसने एक खूंखार तेंदुए को उसकी पूंछ से पकड़ लिया और उसे पिंजरे में कैद कर दिया.
कर्नाटक के तुमकुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. तुमकुरु जिले के तिप्तूर तालुक के रंगपुरा गांव के निवासी आनंद कुमार ने एक खूंखार तेंदुए के आगे ऐसी बहादुरी दिखाई कि वन अधिकारी स्तब्ध रह गए. आनंद ने तेंदुए को पूंछ से पकड़ लिया और सुरक्षित रूप से पिंजरे में बंद कर दिया. दरअसल, इलाके में तेंदुए के आ जाने की खबर से कई दिनों से दहशत का माहौल था. सोमवार को वह पुरलेहल्ली रोड पर कुमार के घर के पास दिखाई दिया. वन विभाग के अधिकारी जानवर को पकड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार थे. लेकिन जाल के साथ उनके प्रयास असफल साबित हुए.
इस दौरान आनंद ने निडरता से कदम बढ़ाया, उसने तेंदुए को उसकी पूंछ से पकड़ लिया और उसे पिंजरे में कैद कर दिया.अपनी बहादुरी के लिए पूरे गांव में उसकी प्रशंसा हो रही है. वन अधिकारी उसके साहस से आश्चर्यचकित रह गए.
बता दें कि शहरी इलाकों या बस्तियों में खूंखार जानवरों के घुस जाने से दहशत का माहौल हो जाता है. बीते अक्तूबर में उत्तर प्रदेश के बहराइच से ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां के सुजौली थाना क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में पिछले कुछ दिनों से एक तेंदुए का आतंक बना हुआ था. इस तेंदुए ने चार लोगों पर हमला किया, जिससे गांव के लोग डरे हुए और परेशान थे. लगभग 20 दिनों के बाद अयोध्यापुरवा गांव में खूंखार तेंदुए को आखिर पकड़ लिया गया है. वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया था.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










