
पंजाब: CM की कुर्सी संभालते ही चन्नी ने दिया सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, वेतन में 15 % की बढ़ोतरी
AajTak
पंजाब कैबिनेट ने पिछले महीने ही सरकारी कर्मचारियों के मूल वेतन में 15 फीसदी वृद्धि की घोषणा की थी. इसके अलावा राज्य सरकार ने कर्मचारयों के कुछ भत्तों को भी फिर से चालू करने का फैसला किया था. तब कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य के सीएम थे.
पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी राज्य के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है. उन्होंने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह में 15 फीसदी का इजाफा किया है. कांग्रेस के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सीएम पद की शपथ लेते ही इस फैसले की घोषणा की है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










