
पंजाब: CM अमरिंदर बोले- फिट हूं, कम कर लिया वजन, 10-15 साल कर सकता हूं राजनीति
AajTak
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर खुद को फिट बताया है. उन्होंने कहा कि अब तो वजन भी कम कर लिया है. 10-15 साल तक राजनीति कर सकता हूं.
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वो पूरी तरह से फिट हैं. उन्होंने अपना वजन भी कम किया है. उन्होंने कहा कि अभी वो अगले 10-15 साल तक राजनीति में रह सकते हैं और चुनाव भी लड़ सकते हैं. कैप्टन ने कहा कि 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में पंजाब में पार्टी का चेहरा कौन होगा ये तो आलाकमान तय करेगा, लेकिन वो चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे पर कहा कि लगातार दिल्ली की सीमाओं पर पंजाब और देश के कई इलाकों के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इतनी एरोगेंट हो गई है कि वो इन किसानों की बात नहीं सुन रही.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










