
पंजाब से हिमाचल और दिल्ली तक इस बार बारिश इतनी तबाही वाली क्यों? मौसम विभाग ने बताया कारण
AajTak
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 28 अगस्त से 3 सितंबर के बीच भारत में सामान्य से 48 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई, औसत वर्षा 75.2 मिलीमीटर रही. इस मानसूनी सीजन तक कुल बारिश सामान्य से 8 फीसदी अधिक रिकॉर्ड हुई है. मानसून ट्रफ की सक्रियता से बारिश में वृद्धि हुई है.
इस साल भारत में मानसून में जमकर बारिश हुई है. 2025 मानसून में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे कई राज्यों में बाढ़ आ गई है. पंजाब, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ने भारी बारिश ने क़हर बरपाया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगस्त में इतनी बारिश हुई कि एक दशक का रिकॉर्ड टूट गया. इतना ही नहीं, उत्तर भारत में बारिश ने अगस्त 2025 में 1901 के बाद 13वां सबसे उच्चतम रिकॉर्ड बनाया.
बीते एक सप्ताह से भारत के अधिकांश इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पूरे देश में 28 अगस्त लेकर 3 सितंबर के बीच औसत से 48 फीसदी अधिक बारिश हुई है. इस दौरान देशभर में 75.2 मिमी वास्तविक बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 49 मिमी मानी जाती है.
इस मानसून सीजन यानि कि 1 जून से 2 सितंबर तक 780.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 721.1 मिमी से 8 फीसदी अधिक है. इसका मतलब ये है कि ये दोनों ट्रफ लाइनें अब देश के अलग-अलग हिस्सों में बरसात के मौसम को प्रभावित कर रही हैं.
क्या है इतनी बारिश का कारण?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल अधिक बारिश होने का एक कारण इस समय मानसून ट्रफ समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में बना होना है. साथ ही यह निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल तक फैली है. इसके अलावा, एक अन्य ट्रफ उत्तर-पूर्व अरब सागर से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है.
IMD का पूर्वानुमान

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








