
पंजाब में 13 दिनों से अंतिम संस्कार के इंतजार में है एक लाश, पुलिसवालों के खून से रंगे थे उसके हाथ
AajTak
कोलकाता से 2000 किमी दूर पंजाब से ताल्लुक रखनेवाले दो ख़ौफ़नाक गैंगस्टर और नशे के तस्कर एक फ्लैट में ढेर किए जा चुके थे. और साथ ही अंत हो चुका था लुकाछिपी के उस खेल का, जो पिछले 10 सालों से एक गैंगस्टर देश के दस राज्यों की पुलिस के साथ खेलता चला आ रहा था.
दस राज्यों का मोस्ट वॉन्टेड और पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर जयपाल भुल्लर मरने के बाद भी पंजाब पुलिस का पीछा नहीं छोड़ रहा है. पुलिस के दो-दो जवानों की हत्या करने वाले जयपाल सिंह भुल्लर को पकड़ने के लिए बाकायदा पंजाब पुलिस ने एक अभियान चलाया था. इसके बाद कोलकाता एसटीएफ ने जयपाल और उसके एक साथी गैंगस्टर को एनकाउंटर में मार गिराया. मगर उसकी मौत के बाद भी उसके मारे जाने का मामला गर्माया हुआ है. भुल्लर के घर वालों ने आरोप लगाया है कि उसकी मौत एनकाउंटर में नहीं बल्कि पुलिस टॉर्चर से हुई है. यही वजह के 13 दिन बाद दोबारा जयपाल की लाश का पोस्टमॉर्टम कराया गया. अगर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कुछ भी गड़बड़ी सामने आई तो कोलकाता पुलिस के साथ-साथ पंजाब पुलिस भी सवालों के घेरे में आ जाएगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











