
पंजाब में हैवानियत... 62 साल के बुजुर्ग ने 15 साल की लड़की से किया रेप
AajTak
बटाला में 62 साल के एक व्यक्ति ने गांव की 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद जब उसकी मां घर पहुंची तो बेटी ने रोते हुए पूरी घटना के बारे में बताया. इसके साथ ही पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.
पंजाब के बटाला से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 62 साल के एक व्यक्ति ने गांव की 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच चल रही है.
पीड़िता की मां का कहना है कि वो आंगनबाड़ी सेविका है और पति मजदूरी करता है. हम दोनों अपने काम पर गए हुए थे और बेटी घर में अकेली थी. इसी दौरान गांव में राशन डिपो चलाने वाला जोगिंदर पाल घर में आया और बेटी के साथ रेप किया. इसके बाद किसी को न बताने की बात कहकर चला गया. इसके बाद जब छोटी बेटी घर आई तो बड़ी बहन को रोते हुए देखा.
बेटी ने रोते हुए मां को सुनाई आपबीती
इसके बाद जब मां घर पहुंची तो बेटी ने रोते हुए पूरी घटना के बारे में बताया. इसके साथ ही पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.
आरोपी फरार है- एसएचओ हरपाल सिंह
इस मामले में एसएचओ हरपाल सिंह ने कहा कि आईपीसी की धारा 376 और 511 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








