
पंजाब में ‘मुख्यमंत्री सेहत कार्ड’ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, लोगों को मिलेगा ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज
AajTak
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि लोगों को अब इलाज के लिए जेब से पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा. सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 2000 से अधिक बीमारियों और सर्जरी का इलाज अब मुफ्त और कैशलेस होगा. सेहत कार्ड के लिए केवल आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी, इसके अलावा कोई और दस्तावेज़ आवश्यक नहीं है.
पंजाब में आज मंगलवार से मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत ₹10 लाख तक के मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा औपचारिक तौर पर शुरू हो गई है. रजिस्ट्रेशन के लिए राज्य सरकार द्वारा लगाए गए कैंपों में सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखी गईं.
सरकार का कहना है कि इस ऐतिहासिक योजना के साथ पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जो प्रत्येक परिवार को इतना बड़ा स्वास्थ्य बीमा बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराएगा.
आज से तरन तारन और बरनाला जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में रजिस्ट्रेशन कैंप शुरू हो गए हैं. कैंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और नागरिक लंबी कतारों में खड़े होकर सेहत कार्ड के लिए आवेदन करते नजर आए.
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सेहत कार्ड के लिए केवल आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी, इसके अलावा कोई और दस्तावेज़ आवश्यक नहीं है.
2000 से अधिक बीमारी और सर्जरी होंगी कवर
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि लोगों को अब इलाज के लिए जेब से पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा. सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 2000 से अधिक बीमारियों और सर्जरी का इलाज अब मुफ्त और कैशलेस होगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










