
पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को एक महीने का वेतन देंगे AAP नेता, राघव चड्ढा ने ट्रैक्टर से किया प्रभावित इलाकों का दौरा
AajTak
पंजाब के होशियारपुर में बाढ़ के बीच AAP विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने सिख परंपरा निभाते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है.
पंजाब के होशियारपुर जिले के अब्दुल्लापुर में आई बाढ़ के बाद इलाके की जनता के सामने कई तरह परेशानियां पेश आईं. ब्यास नदी के पानी ने जब पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद, हल्का उड़मुर से आम आदमी पार्टी के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने सिख परंपराओं के तहत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को पूरे सम्मान और सत्कार के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.
घटना का यह विजुअल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. राजा गिल ने संगत के सहयोग से गुरु घर से पावन स्वरूप को बाहर निकालने से पहले अरदास की और संगत की सुख-शांति के लिए दुआ की.
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बाढ़ से परेशान लोगों की मदद करने का भी फैसला लिया और ग्राउंड पर पहुंचकर लोगों को फूड पैकेट्स बांटे गए. पार्टी के कुछ नेताओं ने एक महीने के अपने वेतन को बाढ़ पीड़ितों को देने का फैसला लिया है. इसके साथ ही राघव चड्ढा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है.
इस बात से यह समझ आता है कि प्राकृतिक आपदा जैसी कठिन परिस्थितियों में भी धार्मिक मर्यादाओं और गुरु साहिबों के सम्मान से कोई समझौता नहीं करना चाहिए. वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायकों ने यह संदेश दिया कि धार्मिक आस्था और जनता की सुरक्षा दोनों ही उनकी जिम्मेदारी हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










