
पंजाब में पाकिस्तान से किए जा रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
AajTak
पंजाब पुलिस ने हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. यह रैकेट सीमा पार से चलाया जा रहा था और देश में बैठे अपराधियों को हथियार मुहैया कराता था. फिलहाल मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि फाजिल्का पुलिस ने एक विशिष्ट सूचना के आधार पर पाकिस्तान से जुड़े इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया.
यह भी पढ़ें: 150 कारतूस, 15 पिस्तौल और 8 मैगजीन... नीरज बवाना गैंग से जुड़ा हथियारों की तस्करी का नेटवर्क बेनकाब
गौरव यादव के मुताबिक विदेशी आकाओं द्वारा समर्थित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि पांच विदेशी पिस्तौल और नौ मैगज़ीन भी ज़ब्त की गई है. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ये हथियार पंजाब में आपराधिक गिरोहों द्वारा इस्तेमाल के लिए एक विदेशी संस्था के माध्यम से पाकिस्तान से मंगवाए गए थे.
यह भी पढ़ें: आर्मी ऑफिसर बनकर लोगों को ठगने वाली महिला गिरफ्तार, हथियार और वर्दी सहित कई सामान ज़ब्त
गिरफ्तार आरोपी - सुरिंदर सिंह और गुरप्रीत - अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर आपराधिक समूहों के कार्यकर्ताओं तक ये हथियार पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे. डीजीपी ने आगे कहा कि फाजिल्का के सदर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.
गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है. दोनों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे भी हो सकते हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










