
पंजाब में पराली जलाने के 75 मामले, 1.5 लाख का जुर्माना, अमृतसर सबसे ज्यादा प्रभावित
AajTak
पंजाब में धान की कटाई शुरू हो गई है और इसी के साथ पराली जलाने के भी मामले सामने आने लगे हैं. इस सीजन में अब तक पराली जलाने के 75 मामले सामने आए हैं, जिनमें 27 FIR दर्ज की गई हैं और 17 किसानों की जमीन के रेवेन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है. प्रशासन ने 32 मामलों में कुल 1.5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.
पंजाब में धान की कटाई शुरू होने के बाद से 15 सितंबर से अब तक पराली जलाने के 75 मामले सामने आए हैं. इन मामलों में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए किसानों पर विभिन्न तरह के जुर्माने और कानूनी कार्रवाई की है.
27 एफआईआर और 17 रेड एंट्री इन 75 मामलों में से 27 मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. यह धारा उन मामलों पर लागू होती है जब कोई व्यक्ति विधिपूर्वक जारी किए गए आदेशों की अवज्ञा करता है. इसके अलावा, 17 मामलों में किसानों की जमीन के रेवेन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है, जिससे उनके भविष्य के कागजी रिकॉर्ड पर असर पड़ेगा.
32 मामलों में कुल 1.5 लाख का जुर्माना
किसानों पर 32 मामलों में कुल मिलाकर लगभग 1.5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. प्रशासन का कहना है कि ये कदम राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और पर्यावरण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे हैं.
विशेष रूप से पराली जलाने के मामले अमृतसर जिले में सबसे अधिक सामने आए हैं, जो राज्य में इस समस्या की गंभीरता को दर्शाता है. अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे पराली जलाने से बचें और इसे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से निस्तारित करें.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








