
पंजाब में ज्वेलर की सरेआम कर दी हत्या... पैसों के लेनदेन में हो रही थी बहस, गली में आते ही गोली मारकर भागा, Video
AajTak
अमृतसर (Amritsar) के टाहली वाला बाजार में सोने के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया. यहां जयपाल ज्वैलर्स के मालिक सिमरपाल सिंह की उनकी ही दुकान के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.
पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सोने की दुकान पर लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक ज्वेलर की दूसरे ज्वेलर ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान हुसैनपुरा चौक इलाके के सिमरपाल सिंह के रूप में हुई है. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस ने आरोपी जसदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, यह वारदात थाना बी डिवीजन क्षेत्र के टाहली वाले बाजार की है. यहां पर हुसैनपुरा चौक के रहने वाले सिमरन पाल सिंह की जयपाल ज्वैलर्स नाम से दुकान है. सिमरन पाल की इस दुकान पर जसदीप सिंह चैन और उनका बेटा व परिवार के अन्य सदस्य शुक्रवार को पहुंचे थे.
यहां देखें Video
दुकान पर पैसे देने को लेकर उनके बीच बहस हो गई. उस समय जसदीप वहां से चला गया, लेकिन कुछ घंटे बाद वह वापस आया और फिर बहस होने लगी, इसी दौरान सिमरपाल सिंह पर गोली चला दी. गोली सिमरपाल सिंह के सिर में लगी. गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: पहले गोली मारकर की हत्या, फिर घर में लगा दी आग... गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
इसके बाद आनन-फानन में सिमरन पाल सिंह को इलाज के लिए मेडिसिटी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सिमरन पाल सिंह की मौत हो गई. इस घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया और आरोपी को अरेस्ट कर लिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










