
पंजाब में कैप्टन-सिद्धू के टकराव के बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक, देखें 50 खबरें
AajTak
पंजाब में कैप्टन और सिद्धू के टकराव के बीच आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक, चंडीगढ़ में शाम 5 बजे होगी मीटिंग. कांग्रेस की आज होने वाली विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश और अजय माकन. पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में बढ़ा घमासान, राघव चड्ढा ने सिद्धू को बताया सियासत की राखी सावंत. आम आदमी पार्टी के हमले पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष का पलटवार, नवजोत सिद्धू ने मांगा कृषि कानून पर दिल्ली सरकार का जवाब. राजस्थान में बाल विवाह के रजिस्ट्रेशन पर छिड़ा सियासी घमासान, गहलोत सरकार की अजीबो गरीब दलील कहा- रजिस्ट्रेशन का मतलब बाल विवाह को कानूनी मान्यता नहीं, विरोध में बीजेपी ने सदन से किया वॉकआउट. देखें 10 मिनट 50 खबरें.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










