
पंजाब में आज से किसान संगठन घेरेंगे AAP विधायकों-मंत्रियों का घर, पुलिस एक्शन पर हैं गुस्सा
AajTak
पंजाब सरकार ने 28 मार्च को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि उसने हरियाणा के निकट शंभू और खनौरी सीमाओं से प्रदर्शनकारी किसानों को हटा दिया है. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, जो पिछले साल 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे, उन्होंने सभी गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई के बाद 28 मार्च की सुबह एक गिलास पानी पिया था.
खनौरी और शंभू बॉर्डर पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई और किसान नेताओं की गिरफ्तारी के बाद करीब 1 साल से चल रहा उनका आंदोलन 19 मार्च को समाप्त हो गया था. इस कार्रवाई के बाद किसान संगठन राज्य सरकार के खिलाफ उग्र हो गए हैं. उन्होंने आज से आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव करके विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है.
पंजाब पुलिस द्वारा 19 मार्च को हिरासत में लिए गए अधिकांश किसान नेताओं को रिहा कर दिया गया है, लेकिन किसान संगठन राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं. किसानों का आरोप है कि राज्य सरकार ने उन्हें धोखा दिया और 19 मार्च को पुलिस ने उन्हें शंभू और खनौरी बॉर्डर से जबरन खदेड़ दिया. किसानों का आरोप है कि उनके तंबू उखाड़ दिए गए और सामान तोड़ दिए गए या चोरी कर लिए गए.
पंजाब के 17 जिलों में किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन
सूत्रों ने बताया कि किसान संगठनों की योजना 17 जिलों में विरोध प्रदर्शन करने की है, जो बाद में अन्य जिलों में फैल जाएगा. इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 29 मार्च को कहा था कि वह किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं और केंद्र के साथ 4 मई को होने वाली वार्ता में वह खुद किसानों की अगुवाई करेंगे. एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए पंजाब के सीएम ने कहा कि विरोध करना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है.
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की कार्रवाई, सीमा पार से की जा रही ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
पंजाब के सीएम ने कहा, 'मैं शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन का पूरी तरह से समर्थन करता हूं. अपने अधिकारों के लिए लड़ना हर किसी का लोकतांत्रिक अधिकार है. मैं व्यक्तिगत रूप से 4 मई को केंद्र के साथ बैठक में किसानों को ले जाऊंगा... हम उनके साथ प्यार से पेश आए हैं. अब तक उन पर कोई लाठी या पानी की बौछार का इस्तेमाल नहीं किया गया है.' उन्होंने आगे कहा कि किसानों का विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ है. लेकिन बॉर्डर पर आवागमन बाधित होने से राज्य को आर्थिक नुकसान हो रहा था, इसको देखते हुए शंभू और खनौरी बॉर्डर खाली कराया गया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










