
पंजाब में 'अस्तित्वहीन' विभाग पर सियासी तकरार, BJP बोली- गैर जिम्मेदार है मान सरकार
AajTak
अंदरूनी सूत्रों ने आजतक को बताया कि कुलदीप सिंह धालीवाल ने विभाग के वास्तविक अस्तित्व पर बार-बार चिंता जताई थी. हालांकि, लगातार पूछताछ के बाद ही सरकार ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया और बाद में इसे खत्म कर दिया.
पंजाब में इन दिनों सियासी हलचल तेज है. इसकी वजह है कि सूबे में 21 महीने तक एक ऐसा मंत्रालय कागजों में चलता रहा, जो अस्तित्व में था ही नहीं. इसके बाद विपक्ष भगवंत मान सरकार पर हमलावर हो गया. दरअसल, सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया कि प्रशासनिक सुधार विभाग, जो पहले धालीवाल को सौंपा गया था, अब अस्तित्व में नहीं है. अब धालीवाल के पास सिर्फ एनआरआई मामलों का विभाग रहेगा.
वर्तमान में एनआरआई मामलों के मंत्री के रूप में कार्यरत धालीवाल को मूल रूप से लगभग दो साल पहले पोर्टफोलियो सौंपा गया था, लेकिन सूत्रों से पता चलता है कि विभाग केवल कागजों पर ही मौजूद था. अंदरूनी सूत्रों ने आजतक को बताया कि कुलदीप सिंह धालीवाल ने विभाग के वास्तविक अस्तित्व पर बार-बार चिंता जताई थी. हालांकि, लगातार पूछताछ के बाद ही सरकार ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया और बाद में इसे खत्म कर दिया.
पीटीआई के मुताबिक धालीवाल ने कहा कि उनका मकसद पंजाब की सेवा करना है, न कि किसी विभाग की कुर्सी संभालना. उन्होंने कहा कि हम पंजाब को बचाने और इसे पटरी पर लाने में लगे हैं, विभाग मेरे लिए मायने नहीं रखते. मुख्यमंत्री जो भी जिम्मेदारी देंगे, मैं उसे निभाने को तैयार हूं.
क्या कहा गया नोटिफिकेशन में?
सरकारी नोटिफिकेशन में कहा गया कि पंजाब सरकार के 23 सितंबर 2024 के नोटिफिकेशन में आंशिक संशोधन करते हुए यह स्पष्ट किया जाता है कि कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को आवंटित प्रशासनिक सुधार विभाग वर्तमान में अस्तित्व में नहीं यह संशोधन 2 फरवरी 2025 से प्रभावी होगा.
सीएम मान ने दी सफाई

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








