
पंजाब बना देश में गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत देने वाला राज्य, इतने रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए गए रेट
AajTak
पंजाब देश में सबसे ज्यादा गन्ने की कीमत देने वाला राज्य बन गया है. पंजाब में किसानों और सरकार की मीटिंग के बाद राज्य सरकार द्वारा गन्ने की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है.
पंजाब के गन्ना किसानों को बड़ी खुशखबरी मिली है. पंजाब सरकार ने गन्ने की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की. पंजाब में गन्ना किसानों को अब गन्ने के लिए 391 रुपए प्रति क्विंटल रुपये मिलेंगे. इसी के साथ, पंजाब देश में सबसे ज्यादा गन्ने की कीमत देने वाला राज्य बन गया है. बता दें, पंजाब में किसानों और सरकार की मीटिंग के बाद राज्य सरकार द्वारा ये फैसला लिया गया है.
पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी.
पंजबा के बाद हरियाणा गन्ने का सबसे ज्यादा कीमत देने वाला राज्य है. यहां किसानों को 386 रूपये प्रति क्विंटल दिए जाते हैं. बता दें, पंजाब के किसान काफी दिनों से सरकार से गन्ने की कीमतों को बढ़ाने की मांग कर रहे थे.पंजाब में गन्ने की प्रति क्विंटल कीमत 380 रुपये थी, जिसे अब बढ़ा कर 391 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है. किसानों को इससे 11 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ पहुंच रहा है. हालांकि, पंजाब के किसान 450 रुपये प्रति क्विंटल दाम की मांग कर रहे थे.
बता दें कि गन्ने के रेट बढ़ाने को लेकर 21 नवंबर से पंजाब के किसानों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे. किसानों के धरना प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक प्रभावित हो रहा था. हालांकि, 25 नवंबर को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात कर गन्ने की कीमत बढ़ाने का आश्वासन दिया था. पंजाब सिएम द्वारा दिए गए इस आश्वासन के बाद ही किसानों ने धरना खत्म कर दिया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










