
पंजाब: ढाबे पर खाना खाते रह गए ड्राइवर और कंडक्टर, चोरों ने चुरा लिया रोडवेज बस
AajTak
पंजाब के फिरोजपुर जिले से चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां चोरों ने रोडवेज बस ही चुरा लिया. हालांकि, खबर लगते ही एक्शन में आई पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया और बस भी बरामद कर लिया.
पंजाब के फिरोजपुर जिले से चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे दिनदहाड़े चोरी की बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. इसका अंदाजा पंजाब रोडवेज की बस चोरी होने से लगाया जा सकता है. दरअसल, फिरोजपुर में चोरों ने पंजाब रोडवेज की एक बस को ही चुरा लिया. जिससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया.
हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया और बस को भी बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार रोडवेज बस को खड़ी करके ड्राइवर और कंडक्टर एक ढाबे पर खाना खा रहे थे. इसी दौरान रोडवेज की बस चोरी कर ली गई. खाना खाने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर जब वापस आए तो बस नहीं दिखी. जिसके बाद उन्होंने बस आसपास भी सर्च किया. लेकिन बस नहीं दिखाई दी, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
यह भी पढ़ें: Punjab: फिरोजपुर में ट्रिपल मर्डर, बदमाशों ने कार पर फायरिंग कर बहन और दो भाइयों को उतारा मौत के घाट
एक चोर गिरफ्तार
मामले में डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि फरीदकोट डिपो की पीआरटीसी बस के ड्राइवर और कंडक्टर गोलू का मोड़ पर खाना खाने के लिए रुके थे. इसी दौरान चोर सरकारी बस चुराकर भाग गए. जिसके बाद कार्रवाई में जुटी पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने बस भी बरामद कर लिया.
यह भी पढ़ें: काले गुब्बारों से घिरा चॉपर, फिरोजपुर में फंसा काफिला... वो 6 मौके जब PM मोदी की सुरक्षा में हुई चूक

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










