
पंजाब चुनाव: आज सज रहा 'पंचायत आजतक' का मंच, CM चन्नी समेत तमाम दिग्गज होंगे शामिल
AajTak
'पंचायत आजतक- पंजाब' में आज सूबे में बन रहे सियासी समीकरण से लेकर चुनाव से पहले जारी राजनीतिक उथल-पुथल सहित तमाम मुद्दों पर बातचीत होगी. कार्यक्रम में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सहित कई दिग्गज शामिल होंगे.
उत्तराखंड और गोवा में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. जबकि यूपी में भी दो चरण का मतदान हो गया है. अब मणिपुर और पंजाब में वोटिंग की बारी है. पंजाब में 20 फरवरी को मतदान है. इससे पहले आजतक ने अपने विशेष कार्यक्रम 'पंचायत आजतक' का आयोजन किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











