
'पंजाब को बदनाम करने में कसर नहीं छोड़ रहा केंद्र', अमेरिकी डिपोर्टेशन फ्लाइट्स की अमृतसर में लैंडिंग पर भड़के CM मान
AajTak
केंद्र सरकार के इस फैसले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ी आपत्ति जताई. शुक्रवार को वे अमृतसर पहुंचे और इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. भगवंत मान ने कहा कि बहुत लंबे समय से वह कह रहे हैं कि केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ रही है. केंद्र सरकार कभी पंजाब का फंड रोक देती है तो अब अमेरिका से जो भारतीय डिपोर्ट किए जा रहे हैं, उनका जहाज अमृतसार में उतारा जा रहा है.
अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर दो विशेष विमान अमृतसर पहुंचेंगे. पहला विमान15 फरवरी, जबकि दूसरा 16 फरवरी को पहुंच रहा है. इन विमानों के अमृतसर में उतरने को लेकर पंजाब में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. इससे पहले 5 फरवरी को पहली फ्लाइट अमृतसर पहुंची थी, इसमें 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को अमेरिका से लाया गया था, अब, 15 और 16 फरवरी को दो और फ्लाइट्स के आगमन से इस मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है. विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लाने के लिए सिर्फ अमृतसर को ही क्यों चुना गया, जबकि अन्य राज्यों में भी इन्हें लैंड कराया जा सकता था.
केंद्र सरकार के इस फैसले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ी आपत्ति जताई. शुक्रवार को वे अमृतसर पहुंचे और इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. भगवंत मान ने कहा कि बहुत लंबे समय से वह कह रहे हैं कि केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ रही है. केंद्र सरकार कभी पंजाब का फंड रोक देती है तो अब अमेरिका से जो भारतीय डिपोर्ट किए जा रहे हैं, उनका जहाज अमृतसार में उतारा जा रहा है, पहला विमान भी अमृतसर लैंड हुआ था, सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसा क्यों कर रही है, इसके लिए अमृतसार ही क्यों चुना गया? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ बदनाम करने के लिए ऐसा कर रही है. ये नेशनल प्रॉब्लम है. एक ओर पीएम मोदी ट्रम्प से मुलाकात कर रहे हैं, दूसरी ओर वहां से निर्वासित लोगों को बेड़ियों में जकड़कर भेजा जा रहा है.
इन विमानों को अंबाला में क्यों नहीं उतारा जा रहा?
सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस विमान को अंबाला में क्यों नहीं उतारा जा रहा, ये सिर्फ पंजाब को और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश है. जब कोई फ्लाइट शुरू करने के लिए कहा जाता है तो मोदी सरकार को हमारी याद नहीं आती, और अब अमेरिका से आने वाले इन विमानों को अमृतसर में उतारा जा रहा है.
केंद्र पर लगाया राजनीतिक साजिश का आरोप
वहीं, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी केंद्र सरकार पर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार जानबूझकर अमेरिका से आने वाली फ्लाइट्स को अमृतसर में उतार रही है ताकि पंजाब को बदनाम किया जा सके. ये फ्लाइट्स हरियाणा या गुजरात में क्यों नहीं उतरतीं? साफ है कि बीजेपी पंजाब को टारगेट कर रही है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









