
पंजाब को दहलाने की पाकिस्तानी साजिश नाकाम... पुलिस ने 10 संदिग्धों को पकड़ा, ग्रेनेड अटैक की थी प्लानिंग
AajTak
लुधियाना पुलिस ने पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम करते हुए 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर राज्य के भीड़भाड़ वाली जगहों पर ग्रेनेड अटैक की साजिश रच रहे थे. उनके पास से चाइनीज ग्रेनेड बरामद हुए हैं.
लुधियाना पुलिस ने पंजाब में अस्थिरता फैलाने की बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया. खुफिया जानकारी मिलने पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने घनी आबादी वाले इलाके में होने वाले संभावित ग्रेनेड हमले को विफल कर दिया, वरना जानमाल की बड़ी क्षति हो सकती थी. इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि विदेश में बैठे उनके हैंडलर- जिनके पाकिस्तान से संबंध होने का संदेह है, उनकी बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास जारी है.
लुधियाना पुलिस ने मामले में UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) की धाराएं लगाई गई हैं और विदेशी आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी किए गए हैं. मीडिया को संबोधित करते हुए लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर 27 अक्टूबर, 2025 को हमने मुक्तसर साहिब के रहने वाले कुलदीप सिंह, शेखर सिंह और अवी सिंह उर्फ अवी नाम के संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. ये तीनों लुधियाना के भीड़भाड़ वाले इलाके में ग्रेनेड अटैक करने की साजिश रच रहे थे.
भीड़भाड़ वाले इलाकों में थी धमाके की प्लानिंग
तीनों गिरफ्तार संदिग्धों के खिलाफ लुधियाना के डिवीजन नंबर 5 थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 113 के तहत दर्ज की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए DCP (इंवेस्टिगेशन) और DCP (सिटी) के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने विदेशी हैंडलरों के जरिए आरोपियों को लुधियाना के घनी आबादी वाले इलाके में ग्रेनेड हमला करने का निर्देश दिया था, ताकि राज्य में दहशत फैलाई जा सके.
🚨 Ludhiana Commissionerate Police Achieves Major Breakthrough! Busting an ISI–Pakistan backed grenade attack module, the Commissionerate Police have arrested 10 key operatives linked with foreign-based handlers. pic.twitter.com/AV8rhZWuLX
जांच में राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले अवी उर्फ अवी विश्वकर्मा, पवनदीप और बिलासपुर निवासी तिस बाहुबली की पहचान हुई. ये तीनों विदेश में एक फ्लैट में साथ रहते हैं. उनके स्थानीय सहयोगी अमरीक सिंह और परमिंदर उर्फ मिनी पहले हथियार तस्करी में शामिल रहे हैं. अवी विश्वकर्मा का भाई मावी NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार हुआ था और फिलहाल ड्रग तस्करी के आरोप में राजस्थान के श्रीगंगानगर जेल में बंद है. उसे लुधियाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि वह आरोपियों और हैंडलरों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











