
पंजाब के सभी मंत्रियों के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, बोले- भविष्य की राजनीति का विकल्प खुला
AajTak
राजभवन में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में यह तीसरी बार ऐसा हुआ था. दो महीने में तीन बार दिल्ली से बुलावा आया था. इससे लग रहा था कि आलाकमान उनसे खुश नहीं है.
पंजाब के कांग्रेस की विधायक दल की बैठक से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने मुख्यमंत्री पद (Punjab CM) से इस्तीफा (Resign) दे दिया. इसके साथ ही पंजाब सरकार के सभी मंत्रियों ने भी अपने पद से त्यागपत्र दे दिया. राज्य में उस वक्त सियासी घमासान शुरू हो गया था जब कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज 40 विधायकों ने मोर्चा खोल दिया था. इसके बाद शनिवार शाम पांच बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई. बैठक से ठीक पहले कैप्टन अमरिंदर ने राज्यपाल से मुलाकात करके इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि वह अभी कांग्रेस में ही हैं. हालांकि, भविष्य की राजनीति का विकल्प खुला हुआ है. इसके लिए वह अपने समर्थकों से बात करेंगे. I am in the Congress party, will consult with my supporters and decide the future course of action: Amarinder Singh after resigning as Punjab CM pic.twitter.com/8hkJ2llT1m

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










