
पंजाब के नए CM चरणजीत चन्नी के बहाने बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी को घेरा
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के चयन को लेकर सवाल खड़े किए हैं. बीजेपी के अमित मालवीय ने मीटू से जुड़े मामले को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी को घेरा.
पंजाब कांग्रेस में चल रहे दंगल के बीच पार्टी ने नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है. दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे और सोमवार को शपथ लेंगे. कांग्रेस के इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा सवाल खड़े किए गए हैं. बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय का कहना है कि चरणजीत सिंह चन्नू #MeToo मामले में घिर चुके हैं. भाजपा नेता अमित मालवीय द्वारा ट्वीट किया गया, ‘’कांग्रेस ने चरणजीत चन्नी को सीएम पद के लिए चुना, जो कि 3 साल पुराने मी टू मामले में घिर चुके हैं. आरोप है कि उन्होंने साल 2018 में महिला IAS ऑफिसर को आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे. इस मामले को दबाया गया, लेकिन जब पंजाब महिला कमिशन ने नोटिस भेजा तो बात सामने आए. वेल डन, राहुल’’. In the last few days, Congress in Rajasthan passed a bill to register child marriages, giving it legitimacy and robbing young girls of their growing up years, and now has elevated a #MeToo accused as CM of Punjab. Let’s wait for Rahul Gandhi to pontificate on women empowerment…

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










