
पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर केजरीवाल, गारंटी लॉन्च करने के अलावा जनसभा को करेंगे संबोधित
AajTak
विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता को ‘केजरीवाल की गारंटी’ दी थी. इसमें बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई गारंटी शामिल है. अब इस कड़ी में 13 सितंबर को सीएम भगवंत मान की उपस्थिति में अरविंद केजरीवाल ‘‘शिक्षा की गारंटी’’ के अंतर्गत स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन करेंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर पंजाब जायेंगे. 13 से 15 सितंबर तक के वे इस दौर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के हिस्सा लेंगे और विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब की जनता से की गई कुछ बड़ी गारंटियों को भी पूरा करेंगे. इसमें शिक्षा की गारंटी के अंतर्गत अमृतसर में पहले स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन करेंगे और पंजाब के उद्योगपतियों के साथ टाउनहॉल मीटिंग कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इंडस्ट्री को लेकर पॉलिसी संबंधित बड़ी घोषणा भी किए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा अमृतसर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
15 सितंबर को लुधियाना और मोहाली में टाउनहॉल मीटिंग के उपरांत वापस दिल्ली लौट आएंगे. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे.
विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता को ‘केजरीवाल की गारंटी’ दी थी. इसमें बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई गारंटी शामिल है. अब इस कड़ी में 13 सितंबर को सीएम भगवंत मान की उपस्थिति में अरविंद केजरीवाल ‘‘शिक्षा की गारंटी’’ के अंतर्गत स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन करेंगे. यह पंजाब में पहला स्कूल ऑफ एमिनेन्स होगा, जो अमृतसर में स्थापित किया गया है.
आने वाले दिनों में ‘‘आप’’ की सरकार इसी तरह के 117 स्कूल ऑफ एमिनेंस पूरे पंजाब में खोलेगी. स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन करने के बाद अरविन्द केजरीवाल अमृतसर में ही एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान सीएम भगवंत मान भी जनसभा को संबोधित करेंगे.
इसके बाद अरविंद केजरीवाल 14 सितंबर को उद्यमियों के साथ टाउनहॉल मीटिंग करेंगे. यह मीटिंग अमृतसर और जालंधर में आयोजित होगी. इस मीटिंग में उद्यमियों की समस्याएं सुनी जाएंगी. पॉलिसी से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होगी. इसके बाद सीएम भगवंत भान इंडस्ट्री पॉलिसी से संबंधित कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं. इसके अगले दिन 15 सितंबर को उद्यमियों के साथ लुधियाना और मोहाली दो टाउनहॉल मीटिंग होगी. इसमें भी उद्यमियों की समस्याएं सुनी जाएगी और पॉलिसी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










