
पंजाब के 'चाणक्य' को केजरीवाल ने अब गुजरात में उतारा, देखें AAP के 9 राज्यों के संगठन की नई लिस्ट
AajTak
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने 9 राज्यों में संगठन की घोषणा कर दी है. AAP का मुख्य फोकस अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश पर है.
दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी अब बाकी राज्यों में पैर पसारने की तैयारी में है. इसके लिए 9 राज्यों में AAP ने संगठन मजबूत करना शुरू कर दिया है. अब 9 राज्यों में लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है. AAP अब असम से लेकर तेलंगाना तक चुनाव लड़ेगी. गुजरात की जिम्मेदारी संदीप पाठक को दी गई है. उनको पार्टी पंजाब से राज्यसभा भी भेज रही है.
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज करके सरकार बनाई. इस जीत का श्रेय संदीप पाठक को दिया जा रहा है. संदीप पाठक IIT-दिल्ली में एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर भी पहचान रखते हैं. वह अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए पार्टी में शामिल हुए थे.
पाठक ने अपनी पीएच.डी. 2011 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (ब्रिटेन) से की थी. वह कई सालों से पर्दे के पीछे काम कर रहे हैं और पंजाब में पूरे संगठन कैडर का निर्माण किया है. राज्य में सटीक और वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने, उम्मीदवारों के चयन और पंजाब में पार्टी की शानदार जीत के लिए पूरी रणनीति तय करने के पीछे वह व्यक्ति थे.
यह भी पढ़ें - Ashok Mittal: मिठाई की दुकान से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी तक, जानिए कौन हैं अशोक मित्तल जो AAP से जाएंगे राज्यसभा
AAP ने की 9 राज्यों में संगठन की घोषणा
आम आदमी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय विस्तार के लिए 9 राज्यों में संगठन की घोषणा की है. गुजरात में केजरीवाल ने अपने सबसे विश्वसनीय सिपहसालार संदीप पाठक को उतारा है तो हिमाचल में भी उसने संगठन की पूरी ताकत झोंक दी है. पटियाला से विधायक गुलाब सिंह को गुजरात का प्रभारी बनाया गया जो 2016 से ही गुजरात में पार्टी के संगठन का काम कर रहे हैं तो वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले और हाल ही में राज्यसभा भेजे गए डॉक्टर संदीप पाठक को भी गुजरात का प्रभारी बनाया गया.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







