
पंजाब के अबोहर में BSF ने खेत से बरामद कीं AK-47 और पिस्टल, बड़ी साजिश नाकाम
AajTak
पंजाब के अबोहर (Panjab Abohar) में सीमा सुरक्षा बल ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. इसके साथ ही बीएसएफ ने बड़ी साजिश को नाकाम किया है. अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि ये हथियार किसने भेजे और किसे भेजे. बीएसएफ ने ये हथियार अबोहर के खेतों से बरामद किए हैं.
पंजाब के अबोहर (Panjab Abohar) में बीएसएफ के जवानों खेतों से घातक हथियार बरामद किए हैं. बता दें कि इससे पहले भी कई बार सुरक्षाबलों को पंजाब के कई इलाकों से हथियार मिल चुके हैं. इस बार बीएसएफ ने दो एके 47, रायफल की 4 मैगजीन, 2 पिस्टल, 4 मैगजीन पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं. ये हथियार कहां से आए और किसे भेजे गए थे, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
बता दें कि बीते दिनों भारत-पाक बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हथियारों और ड्रग्स की तस्करी का मामला सामने आया था. बताया गया है कि पिछले साल के मुकाबले 2022 में बॉर्डर पर ड्रोन से तस्करी के मामले दोगुने हो गए हैं. यह बात खुद सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) के डायरेक्टर जनरल पंकज कुमार सिंह ने शनिवार को कही थी.
यहां देखें वीडियो
ड्रोन फोरेंसिक का किया जा रहा है अध्ययन
BSF प्रमुख ने कहा था कि फोर्स ने ड्रोन फोरेंसिक का अध्ययन करने के लिए हाल ही में दिल्ली के एक शिविर में एक अत्याधुनिक प्रयोगशाला बनाई है. इसके परिणाम काफी उत्साहजनक रहे हैं. BSF इस खतरे को रोकने के लिए एक ठोस कदम उठा रही है.
उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां सीमा पार से हो रहीं गतिविधियों में शामिल अपराधियों के बारे में पता लगाने में सक्षम हैं. बीएसएफ चीफ ने कहा था कि पश्चिमी मोर्चे पर पाकिस्तान ने सीमा के उस पार से ड्रोन के जरिए फोर्स पर हमले किए हैं. उन्होंने कहा था कि BSF काफी समय से ड्रोन से जुड़े खतरों का सामना कर रही है. ड्रोन हमारे लिए समस्याओं का कारण बन रहा है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







