
पंजाब का 23वां जिला होगा मालेरकोटला, CM अमरिंदर सिंह ने किया ऐलान
AajTak
Punjab New District Malerkotla: मालेरकोटला के समृद्ध और गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए पंजाब के सीएम ने कहा कि इसे जिला बनाने की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे, जिसे आज पूरा किया गया.
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज शुक्रवार को ईद के मौके पर मालेरकोटला (Malerkotla) को जिला घोषित कर दिया. इसी के साथ मालेरकोटला पंजाब का 23वां जिला बन गया है. सीएम अमरिंदर ने इस नवगठित जिले के लिए नए डीसी की नियुक्ति का भी ऐलान कर दिया. आपको बता दें कि शुक्रवार (14 मई) को पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐतिहासिक शहर के विकास के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा करते हुए मालेरकोटला को राज्य का 23वां जिला घोषित किया. सीएम ने ये घोषणाएं 'ईद-उल-फितर' पर की.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










