
पंजाब कांग्रेस में कलह, सिद्धू से बिफरे डिप्टी CM रंधावा ने की गृह मंत्रालय छोड़ने की पेशकश
AajTak
डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को कहा कि सिद्धू अति महत्वाकांक्षी हैं. जब से मुझे गृह मंत्रालय मिला है, सिद्धू नाराज चल रहे हैं. इसलिए मैं इसे छोड़ने के लिए तैयार हूं.
पंजाब कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से मन-मुटाव शुरू हो गया है. सिद्धू चुनावी रैलियों में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार न करने के मामले में अपनी ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. पार्टी प्रधान के बयानों से तंग आकर अब सुखजिंदर रंधावा ने अब गृह मंत्रालय छोड़ने की पेशकश कर दी है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










