
पंजाब और राजस्थान में 16 जगहों पर NIA की छापेमारी,आतंकवादी-अपराधी नेक्सस के 6 आरोपी हिरासत में
AajTak
आतंकी घोषित किये गए अपराधियों तक पहुंचने के लिए NIA पंजाब और राजस्थान में 16 जगहों पर छापेमारी कर रही है. इस दौरान आतंकी-अपराधी नेक्सस से जुड़े छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी इनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है, ताकि देश के लिए खतरा बन चुके इस नेक्सस के अन्य सदस्यों पर शिकंजा कसा जा सके.
आतंकवादी-अपराधी गठजोड़ को जड़ से खत्म करने के लिए केंद्रीय एजेंसी हरकत में है. मंगलवार को देश भर में 16 जगहों पर NIA ने रेड मारी. इसमें पंजाब के 14 लोकेशन पर छापेमारी चल रही है. वहीं राजस्थान में भी दो जगहों पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने छापा मारा है. इस दौरान छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी के हवाले से यह जानकारी मिली है कि हिरासत में लिये गए सभी छह लोगों से NIA की टीम पूछताछ कर रही है.
एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकी-अपराधी नेक्सस को खत्म करने को लेकर मंगलवार को पंजाब के 14 जगहों और राजस्थान के दो जगहों पर दिनभर एनआईए की छापेमारी जारी है.
आतंकियों तक पहुंचने की कोशिश राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि अपराधी और आतंवादियों का जो नेक्सस बना है. उसके नेटवर्क को खंगालने और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुंचने के लिए यह छापेमारी की जारी है. इसी क्रम में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर इस नेटवर्क से जुड़े होने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है.
आतंकी घोषित किये गए अपराधियों पर कस रहा शिकंजा मालूम हो कि पिछले महीने गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर भारत से बाहर रह रहे अपराधी गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित किया था.गोल्डी बराड़ के ऊपर पाकिस्तान से फंड लेकर उन्हें भारत में अपराध करने की सुविधा मुहैया करवाने का आरोप है. NIA ऐसे अपराधियों की कुंडली निकाल रही है, जिन पर यूएपीए के तहत नकेल कसी जा सके.
देश की आखंडता के लिए खतरा है आतंकी अपराधी गठजोड़ यूएपीए के तहत किसी अपराधी को तब आतंकी घोषित किया जाता है, जब वह राष्ट्रीय सुरक्षा व एकता के लिए खतरा बन जाए. इसके साथ ही देश के बाहरी तत्वों या दूसरे देशों की फंडिंग से अपने ही देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करे या अस्थिरता फैलाए. ऐसे अपराधियों को आतंकी घोषित किये जाने के बाद, उस देश पर भी दबाव पड़ता है, जहां उसने शरण ले रखी है. यही कारण है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी आतंकी-अपराधी नेक्सस के अन्य सदस्यों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर लगातार छापेमारी कर रहे है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










