
पंजाब: 'ऑपरेशन लोटस' वाले आरोप पर पुलिस ने दर्ज की FIR, BJP ने की CBI जांच की मांग
AajTak
पंजाब में 'ऑपरेशन लोटस' के आरोप के बाद पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हम कांग्रेस नहीं हैं, हमें खरीदने की ताकत किसी में नहीं. वहीं अब केजरीवाल ने पंजाब के अपने विधायकों को दिल्ली में मीटिंग के लिए बुलाया है. वो 18 सितंबर को विधायकों से दिल्ली में मिलेंगे.
पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा बीजेपी पर उसके विधायकों के खरीदने की शिकायत के बाद पंजाब पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने बुधवार को इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत केस दर्ज किया और विजिलेंस ब्योरो को इसकी जांच सौंप दी है. वहीं इस घटना के बाद पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है. वह 18 सितबंर को विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे.
आम आदमी पार्टी की शिकायत के बाद एसएएस नगर पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 8 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 171-बी और 120-बी के तहत FIR दर्ज की गई है. पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और दिशा-निर्देशों के अनुसार, इसकी जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी गई है.
AAP का बीजेपी पर आरोप
इस मामले में राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पार्टी के विधायकों के साथ डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात की थी और इस मामले में जांच की मांग की थी. AAP की ओर से आरोप लगाया गया है कि कम से कम 10 विधायकों को बीजेपी की ओर से अप्रोच किया गया था और आप की सरकार गिराने पर हर विधायक को 25 करोड़ रुपये देने के लिए कहा गया.
डीजीपी ऑफिस के पास मीडिया को संबोधित करते हुए चीमा ने कहा था कि बीजेपी की करतूत का पर्दाफाश करने के लिए उन्होंने डीजीपी से निष्पक्ष जांच की मांग की और उन्हें पर्याप्त सबूत भी दिए. चीमा ने कहा कि जालंधर पश्चिम की विधायक शीतल अंगुरल को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भाजपा नेताओं और एजेंटों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है.
BJP ने की सीबीआई जांच की मांग

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












