
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित कंपोजर Bunty Bains पर जानलेवा हमला, सिद्धू मूसेवाला से था खास कनेक्शन
AajTak
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर बंटी बेंस पर जानलेवा हमला हुआ है. उन पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वो पंजाब के मोहाली में एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए थे. उनके ऊपर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी.बंची बेंस ने आज तक को बताया की फायरिंग की वारदात के बाद एक धमकी भरा फोन आया जिसमें 1 करोड़ रुपए की मांग की गई. पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई.
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर बंटी बेंस (Bunty Bains) के ऊपर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है. उन पर यह हमला पंजाब के मोहाली में सेक्टर-79 में हुई. हालांकि इस हमले में उनकी जान बाल बाल बच गई है. बंटी बेंस का सिद्धू मूसेवाला से भी खास कनेक्शन है.
बंटी बेंस पर यह हमला उस वक्त हुआ जब पंजाब के मोहाली में एक रेस्टोरेंट में वो बैठे हुए थे. उनके ऊपर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी.
फोन पर दी गई धमकी, एक करोड़ रुपये की मांग
बंटी बेंस ने आज तक को बताया कि फायरिंग की वारदात के बाद एक धमकी भरा फोन आया जिसमें 1 करोड़ रुपए की मांग की गई. पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई.
उन्होंने बताया कि फोन मोस्टवांटेड गैंगस्टर लकी पटियाल के नाम से किया गया था. लकी पटियाल कनाडा में रहता है. बताया जा रहा है कि वो लारेंस बिश्नोई का एंटी है और बंबिहा गैंग को लीड कर रहा है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










