
पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखने वाली करीना कपूर रखती हैं रोजा? खुद किया था ये बड़ा खुलासा
ABP News
करीना कपूर की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है. वो अपने स्टाइलिश लुक के साथ-साथ खुले विचारों के लिए भी जानी जाती हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस रोजा रखती हैं या नहीं.
टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने इफ्तार, सहरी और रोजे की झलकियां शेयर कर रहे हैं. ऐसे में फैंस के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि सैफ अली खान से शादी करने के बाद क्या करीना कपूर भी रोजा रखती हैं. क्या उन्होंने भी अपना धर्मं बदल लिया है.
आपको बता दें करीना कपूर ने बेशक सैफ अली खान संग शादी के बाद अपने नाम में खान सरनेम जोड़ लिया. लेकिन वो रमजान के महीने में रोजा नहीं रखती हैं. इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था. दरअसल, सोशल मीडिया पर करीना का एक थ्रोबैक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जो उन्होंने क्रू फिल्म की प्रमोशन के दौरान दिया था. ये फिल्म रमजान के वक्त ही रिलीज हुई थी. ऐसे में एक्ट्रेस ने रमजान के बारे में कई बातें की थीं.
रोजा को लेकर करीना ने कही थी ये बात
करीना कपूर ने कहा था,'मैं रोजा नहीं रखती क्योंकि मुझे आज भी इसके सही तौर तरीके नहीं पता और मैं कुछ भी गलत नहीं करना चाहती हूं. मेरी शादी एक मुस्लिम परिवार में हुई है. मेरे पति सैफ अली खान रोजा रखते हैं. लेकिन उन्होंने मुझे इसके लिए कभी नहीं कहा. मुझे तरह के फूड से प्यार है और मैं दिन के 24 घंटे खाती रहती हूं. मुझे बहुत भूख लगती है. ऐसे में मैं रोजा नहीं रख सकती हूं.'













