
पंजाबी गानों के बीच कांग्रेस की महिला नेता ने सरेराह फायरिंग की, इंस्टाग्राम रील बनाना पड़ा महंगा, दो पर केस
AajTak
हरियाणा के पलवल में दो महिलाओं को सरेराह फायरिंग करना भारी पड़ गया. दरअसल उन्होंने फायरिंग का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद वीडियो में दिख रहीं दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. बताया जा रहा है कि एक महिला कांग्रेस की नेता है और दूसरी एडवोकेट. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.
हरियाणा के पलवल में कांग्रेस की एक महिला नेता और महिला एडवोकेट को सरेआम हवाई फायरिंग का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करना भारी पड़ गया. फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है. मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. हालांकि, अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है.
दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
16 सितंबर को साइबर सेल के प्रभारी विनोद कुमार सोशल मीडिया मॉनिटरिंग कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें इंस्टाग्राम की एक आईडी पर दो महिलाएं अवैध हथियार लहराते हुए दिखाई दीं. महिलाएं अवैध हथियार से सरेआम फायरिंग कर रही थीं. वीडियो में पंजाबी गाने सुनाई दे रहे थे. वीडियो में महिलाओं द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हथियारों के बारे में पुलिस लाइन से रिपोर्ट ली गई. इसके बाद दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.
पलवल की रहने वाली हैं महिलाएं
साइबर सेल प्रभारी विनोद कुमार के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहीं महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई गई और दोनों महिलाओ की पहचान की गई. महिलाओं की पहचान पलवल के वार्ड नंबर 14 की रहने वाली चंचल उर्फ दिशा गौतम (कांग्रेस पार्टी की महिला नेता) और वार्ड नंबर 26 की रहने वाली पूनम राव (एडवोकोट) के तौर पर हुई है.
आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










