
पंजाबः पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे पर स्टूडेंट से मारपीट का आरोप, अकाली दल ने की गिरफ्तारी की मांग
AajTak
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे पर छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. यह मामला सामने आने के बाद अकाली दल ने पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे की गिरफ्तारी की मांग की है. इस मामले में कांग्रेस नेता का कहना है कि विवाद को आपसी बातचीत से सुलझा लेना चाहिए.
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह रंधावा पर अपने पंजाब पुलिस सुरक्षाकर्मियों से एक छात्र को पिटवाने का आरोप लगा है. अकाली दल ने कांग्रेस नेता के बेटे की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है. दरअसल, सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपना सिर नीचे किए हुए है और पंजाब पुलिस के सुरक्षाकर्मी उसे नीचे दबा रहे हैं. वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के सुरक्षाकर्मी हैं.
पीड़ित की पहचान पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र नरवीर सिंह गिल के रूप में की गई है. उसने दावा किया है कि उसके सिर पर हमला किया गया था. इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने दर्ज कराई क्रॉस एफआईआर में कहा है कि घटना 23 अगस्त की रात को हुई. शिकायतकर्ता नरवीर सिंह गिल और आरोपी उदयवीर सिंह रंधावा दोनों एक रेस्तरां में मौजूद थे.
पीड़ित छात्र ने कहा- मेरे सिर में किया गया वार
पीड़ित छात्र नरवीर सिंह ने दावा किया है कि आरोपियों ने उन्हें पीटा, सिर पर वार किया और वीडियो बनाया. वीडियो में छात्र के साथ मारपीट करने वाले को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'तू मुझे तीन साल से परेशान कर रहा है.' आरोपी ने यह कहते हुए पीटना जारी रखा कि एसएसपी पंजाब को बुलाओ.
पीड़ित छात्र ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी नशे में था, लेकिन एफआईआर में इसका जिक्र नहीं है. पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने आरोपी की पीठ थपथपाई और कहा कि चिंता मत करो.
पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने थपथपाई आरोपी की पीठ

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












