
पंजाबः जलालाबाद के मोटरसाइकिल विस्फोट मामले में NIA का एक्शन, आरोपियों की अचल संपत्ति जब्त
AajTak
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत पंजाब के सदर फाजिल्का पुलिस स्टेशन के अंतर्गत महातम नगर गांव के निवासी सूरत सिंह उर्फ 'सुरती' की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने साल 2021 के दौरान पंजाब में हुए विस्फोट में शामिल एक आरोपी की संपत्ति जब्त कर ली है. आरोपी का संबंध पाकिस्तान में मौजूद खालिस्तानी आतंकवादियों से था. शुक्रवार को NIA ने एक आधिकारिक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी.
यह मामला 15 सितंबर 2021 का है. जब जलालाबाद में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल में विस्फोट हुआ था. उस धमाके में बाइक सवार हमलावर मारा गया था.
बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत पंजाब के सदर फाजिल्का पुलिस स्टेशन के अंतर्गत महातम नगर गांव के निवासी सूरत सिंह उर्फ 'सुरती' की संपत्ति को "फ्रीज" कर दिया है.
बयान के अनुसार, सूरत सिंह के पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी आतंकवादियों हबीब खान उर्फ 'डॉक्टर', जो हथियार और ड्रग्स तस्कर है और लखवीर सिंह उर्फ 'रोडे' के साथ संबंध थे. संघीय जांच एजेंसी ने बयान में कहा कि खान, लखवीर सिंह, एक नामित आतंकवादी, और सूरत सिंह उन नौ लोगों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ एनआईए ने मामले में अब तक आरोप पत्र दायर किया है.
पीटीआई के मुताबिक, बयान में कहा गया कि सूरत सिंह की उक्त संपत्ति में खेवट संख्या 84/78, 93/87 और 95/89 शामिल है, जिसका कुल क्षेत्रफल 13 कनाल, 17 मरला और पांच सरसई है.
आपको बता दें कि विस्फोट के एक दिन बाद 16 सितंबर 2021 को पंजाब के फाजिल्का के सिटी जलालाबाद पुलिस स्टेशन में विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. बाद में 1 अक्टूबर 2021 को इस मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










