
पंजाबः अमरिंदर V/s सिद्धू ही नहीं, हिंदू V/s सिख में भी उलझी कांग्रेस! नहीं तय कर पा रही CM का नाम
AajTak
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. अंबिका सोनी का नाम जरूर तय हुआ था, लेकिन उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया कि पंजाब का मुख्यमंत्री किसी सिख को होना चाहिए.
पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) का नाम जैसे ही मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हुआ, वैसे ही उनका विरोध भी शुरू हो गया. कारण था- उनका हिंदू होना. और पंजाब का नेतृत्व मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसी सिख चेहरे को बिठाना चाहता है. पहले सिद्धू खेमे की तरफ से सुनील जाखड़ की उम्मीदवारी पर ऐतराज किया गया और बाद में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी (Ambika Soni) ने भी पंजाब में नया मुख्यमंत्री किसी सिख को बनाने की वकालत कर दी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










