
पंचकुला: झाड़ियों में मिली लड़की की लाश, इलाके में फैली सनसनी
AajTak
पंचकुला में राहगीरों ने सेक्टर-5 स्थित होटल बेला विस्टा के पास झाड़ियों में एक युवती को पड़ा देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस उसे सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
हरियाणा के पंचकुला के सेक्टर-5 में 22 साल की एक लड़की का शव मिला है. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वो सेक्टर-5 के शिक्षा सदन में काम करती थी और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था. वो पंचकुला के रायपुररानी की रहने वाली थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
दरअसल, राहगीरों ने सेक्टर-5 स्थित होटल बेला विस्टा के पास झाड़ियों में एक लड़की को पड़ा देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस उसे सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
सेक्टर-5 के शिक्षा सदन में काम करती थी लड़की
पुलिस की जांच में पता चला है कि लड़की सेक्टर-5 के शिक्षा सदन में काम करती थी. सेक्टर-5 थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि जहर के कारण उसकी मौत हुई है. उसने खुद जहर खाया या किसी ने खिलाया है, ये जांच के बाद ही पता चलेगा. नागरिक अस्पताल में डॉक्टर अमरजीत के नेतृत्व में टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया है. फिलहाल, मामले की जांच चल रही है.
इससे पहले जून महीने में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से भी एक ऐसा मामला सामने आया था. यहां भी एक महिला का शव अर्धनग्न हालत में झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला था. स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी. इसके बाद थाने की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे थे.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










