
'पंख आपके हैं, आसमान किसी का नहीं...', कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के तंज पर शशि थरूर का पलटवार!
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की प्रशंसा को लेकर पार्टी नेता शशि थरूर पर निशाना साधा. इसके जवाब में थरूर ने 'आसमान किसी का नहीं' कहते हुए एक टिप्पणी की है, जिसे पार्टी पर तंज के रूप में देखा जा रहा है.
शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बार-बार तारीफ करने को लेकर कांग्रेस के भीतर ही असहमति की स्थिति सामने आई है. बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर पर परोक्ष रूप से हमला बोला. इसके कुछ ही घंटों बाद थरूर ने सोशल मीडिया पर एक एक्स पोस्ट में अंग्रेजी में संदेश शेयर किया जिसका मतलब है, "उड़ने के लिए इजाजत की जरूरत नहीं, पंख आपके हैं, और आसमान किसी का नहीं."
इस संदेश को थरूर के पार्टी के प्रति नाराजगी के इशारे के रूप में देखा जा रहा है. यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब थरूर पर पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. दरअसल, थरूर ने हाल ही में विदेश में भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के संबंध में आतंक पर पाकिस्तान को बेनकाब किए जाने वाले एक प्रतिनिधिमंडल की की अगुवाई करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को "भारत के लिए एक प्रमुख संपत्ति" (prime asset) बताया था.
यह भी पढ़ें: 'मेरी इंग्लिश अच्छी नहीं, इसलिए शशि थरूर को CWC मेंबर बनाया', बोले कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे
"कुछ लोग कहते हैं कि मोदी पहले, देश बाद में"
शशि थरूर की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा, "शशि थरूर की भाषा बहुत अच्छी है, इसीलिए उन्हें कांग्रेस वर्किंग कमेटी में रखा गया है, लेकिन जब मैंने गुलबर्गा में कहा कि हम एक स्वर में बोल रहे हैं, देश के लिए खड़े हैं, ऑपरेशन सिंदूर में एकजुट थे, तब कुछ लोग कहते हैं कि मोदी पहले, देश बाद में. अब हम क्या करें?"
ऑपरेशन सिंदूर में शशि थरूर की रही अहम भूमिका

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








